फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खजूरी में भगवान परशुराम की मूर्ति स्थापित

विज्ञापन
परी​क्षितगढ़- गांव खजूरी में श्री भगवान परशुराम की मुर्ति स्थापित के दौरान जल शा​क्ति राज्य मं
विज्ञापन
परीक्षितगढ़। गांव खजूरी में रविवार को भगवान परशुराम की मूर्ति स्थापित की गई। जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने इसका शुभारंभ किया। उन्होंने फीता काटकर और भगवान परशुराम को तिलक कर कार्यक्रम की शुरुआत की। पंडित सूरज नौटियाल ने पूजा-अर्चना कर मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कराई। शिव मंदिर खजूरी से भव्य झांकियों के साथ शोभा यात्रा प्रारंभ हुई। यह शोभा यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए परशुराम चौक पर संपन्न हुई। राज्य मंत्री दिनेश खटीक ने भगवान परशुराम के आदर्शों और धर्म के प्रति निष्ठा का संदेश दिया। उन्होंने समाज में सद्भाव की भावना को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम के बाद भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख ब्रह्म सिंह गुर्जर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख केपी खूंटी, अंकित धामा, कपिल त्यागी, जितेंद्र, भूपेंद्र शर्मा, दिनेश त्यागी, विनोद शर्मा, संदीप शर्मा, नरेंद्र शर्मा, विनय त्यागी, राकेश त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें