मेरठ। रोटरी क्लब ने बृहस्पतिवार को सामुदायिक सेवा के अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर, कसेरूखेड़ा में विद्यार्थियों के हित में एक प्रेरणादायक सेवा कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को ड्रेस और स्टेशनरी वितरित की गई। जरूरतमंद बच्चों की वार्षिक शुल्क (फीस) भी दी गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य कपिल ने विद्यालय परिवार एवं समस्त विद्यार्थियों की ओर से रोटरी क्लब मेरठ के इस सराहनीय प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष पंकज कंसल, सचिव आलोक बंसल, रेनू कंसल, कुसुम बंसल और सुरेश चंद्र उपस्थित रहे। संवाद