सरधना। सीएचसी का निरीक्षण करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम। स्वयं
सरधना। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरधना में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार की राज्य स्तरीय निरीक्षण समिति ने औचक निरीक्षण किया। राज्य स्तरीय टीम का नेतृत्व उत्तर प्रदेश शासन के अजय आलोक ने किया। निरीक्षण के दौरान ओपीडी, प्रसव कक्ष, दवा वितरण केंद्र, पैथोलॉजी लैब, टीकाकरण कक्ष, साफ-सफाई व्यवस्था, अभिलेख संधारण तथा मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।