फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्यूबवेल से स्टार्टर, मोटर और अन्य उपकरण चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। क्षेत्र के गांव जुल्हेड़ा में चोरों ने एक किसान की ट्यूबवेल से कीमती सामान चुरा लिया। घटना की सूचना पर पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है। गांव जुल्हेड़ा निवासी मूलराज त्यागी ने बताया कि वह सरधना-बिनौली रोड पर स्थित द्रोण स्कूल के पीछे उसके खेत हैं। खेत में उसकी निजी ट्यूबवेल भी है। पीड़ित के अनुसार चोर ट्यूबवेल से स्टार्टर, मोटर, स्प्रे मीटर, केबल समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी होने पर उसने आसपास के क्षेत्र में तलाश की, लेकिन चोरी का कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें