चौधरी शिवनाथ सिंह शांडिल्य पीजी कॉलेज माछरा में संविधान दिवस के मौके पर बाबासाहेब की मूर्ति पर
माछरा। चौधरी शिवनाथ सिंह शाण्डिल्य पीजी कॉलेज शिक्षणेतर कर्मचारियों ने संविधान दिवस मनाया। कर्मचारियों ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर और संविधान सभा के सदस्यों को नमन किया। पुरुषोत्तम त्यागी ने बताया कि 26 नवंबर 1949 को भारतीय संविधान अंगीकृत किया गया था। यह दिन देश के लिए गर्व और सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि संविधान देश की एकता, अखंडता, लोकतांत्रिक मूल्यों व नागरिकों के अधिकारों का आधार है। त्यागी ने बाबा साहब अंबेडकर के अथक परिश्रम की सराहना की। उन्होंने न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कर्मचारियों ने संविधान के मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखने का संकल्प लिया। पुरुषोत्तम कुमार त्यागी सहित कई कर्मचारी उपस्थित रहे।