फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला हेल्प डेस्क एसएसपी ने किया शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षितगढ़। थाना परिसर में नवनिर्मित थानाध्यक्ष कार्यालय, महिला हेल्प डेस्क व महिला प्रसाधन एवं मैस का एसएसपी ने शिलान्यास किया। एसएसपी डाॅ. विपिन ताड़ा ने कहा कि थानाध्यक्ष का कक्ष छोटा होने के कारण फरियादियों की समस्या सुनने में परेशानी होती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। फरियादियों को बैठने की उचित व्यवस्था है। महिलाएं हेल्प डेस्क पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। महिलाओं को भी किसी तरह की पेरशानी नहीं होगी। मैस का जीर्णोद्धार कराया गया है। इससे पुलिसकर्मियों को लाभ मिलेगा। साथ ही पुलिस से जनता से मधुर व्यवहार करने व उनकी शिकायतों का शीघ्र ही निस्तारण करने की बात कही। इस अवसर पर सीओ सदर देहात शिव प्रताप, थानाध्यक्ष दिनेश प्रताप, चेयरमैन हिटलर त्यागी, ब्लाक प्रमुख ब्रह्म सिंह गुर्जर, पूर्व चेयरमैन अमित मोहन टीपू, गुल्लू प्रधान, सुंदर बढ़ला, नवनीत त्यागी, इंद्रेश त्यागी, सचिन त्यागी, संजीव त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें