फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एसएसपी ने दौराला थाने का किया निरीक्षण

विज्ञापन
दौराला - दौराला थाने का निरीक्षण करते एसएसपी अविनाश पांडे। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
दौराला। मेरठ जिले की कमान संभालते ही शनिवार को एसएसपी अविनाश पांडे ने हाईवे स्थित दौराला थाने का औचक निरीक्षण किया। एसएसपी के निरीक्षण से थाने में अफरातफरी का माहौल बना रहा। एसएसपी ने रजिस्टर, मालखाना, हथियारों के रखरखाव की जांच की। उन्होंने थाना प्रभारी को थाने पर आने वाले सभी फरियादियों की फरियाद सुनने, प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए। महिलाओं से संबंधित मामलों में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। एसएसपी के चले जाने के बाद थाना पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें