मेरठ। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने कई सीओ के कार्य क्षेत्र बदल दिए हैं। सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार को सीओ सरधना बनाया है। सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल अब मवाना सर्किल देखेंगे। सीओ मवाना अभिषेक पटेल को सीओ यातायात, एएसपी अंतरिक्ष जैन सीओ कोतवाली और सीओ कैंट संतोष सिंह को सीओ आफिस बनाया है। सौम्या अस्थाना सीओ ब्रहमपुरी और नवीना शुक्ला को सीओ कैंट की जिम्मेदारी दी गई है।