फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एसएसपी ने देर रात आठ थानेदार बदले

Thu, 08 Jun 2023 02:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। एसएसपी ने देर रात शहर से लेकर देहात तक आठ थानेदारों का तबादला कर दिया है। सदर बाजार इंस्पेक्टर देव सिंह रावत को पल्लवपुरम थाना प्रभारी बनाया गया है जबकि पुलिस लाइन में तैनात अनिल कुमार शाही को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बनाया गया है। कोतवाली इंस्पेक्टर संजय वर्मा को लिसाड़ी गेट थाने का प्रभारी बनाया गया है। लिसाड़ी गेट इंस्पेक्टर अजय कुमार को कंकरखेड़़ा थाने का प्रभारी बनाया गया है जबकि कंकरखेड़ा थाना प्रभारी नीरज मलिक को यूपी 112 में भेजा गया है। किठौर इंस्पेक्टर विनय कुमार को देहली गेट इंस्पेक्टर बनाया गया है। देहली गेट इंस्पेक्टर ऋषिपाल सिंह को किठौर का चार्ज दिया गया है। दरोगा वाचक एसएसपी शशांक द्विवेदी को सदर बाजार इंस्पेक्टर बनाया गया है। दरोगा वीरपाल सिंह चौकी इंचार्ज सरधना को मुंडाली का एसओ बनाया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें