फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एसएससी की टीम ने एक विकेट से मैच जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। विद्या नॉलेज पार्क के क्रिकेट मैदान पर शुक्रवार को विद्या क्रिकेट एकेडमी और सुपर स्टार चैंपियन के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें विद्या क्रिकेट एकेडमी ने नौ विकेट से मैच जीता। सुपर स्टार चैंपियन की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में तीन विकेट के खोकर 115 रन बनाए। इसमें आयुष सत्यावाल ने 59, अक्ष ने 12 और मनु ने 11 रनों का योगदान दिया। वहीं विद्या क्रिकेट एकेडमी की ओर से कार्तिक, सुधीर, दिवित ने एक-एक विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी विद्या क्रिकेट एकेडमी की टीम 16.3 ओवर में एक विकेट खोकर ही 116 रनों के लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर लिया। इसमें देव सैनी ने 73, अक्ष बैसला ने 21, सुधीर के आठ रनों का योगदान रहा। सुपर स्टार चैंपियन की ओर से अक्ष ने एकमात्र विकेट लिया। प्लेयर ऑफ द मैच विद्या क्रिकेट एकेडमी के देव सैनी को चुना गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें