फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: एसआरएम टीम ने किया स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण

विज्ञापन
पीएचसी शहजादपुर पर निरीक्षण करने पहुंची एसआरएम टीम। स्रोत संवाद।
विज्ञापन
माछरा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माछरा के अंतर्गत आने वाले विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं का रविवार को स्टेट रिव्यू मिशन टीम द्वारा सघन निरीक्षण किया गया। इस दौरान शासन द्वारा संचालित विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं चिकित्सा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया गया। निरीक्षण टीम में डॉक्टर दिव्या वर्मा, एसीएमओ जनपद मुजफ्फरनगर जावेद, बीपीएम शामिल रहे। इस दौरान सीएचसी माछरा पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. तरुण राजपूत, फार्मासिस्ट गौरव वशिष्ठ, कंसल्टेंट फैमिली प्लानिंग हुसैन अहमद तथा बीपीएम राजन भिवानिया उपस्थित रहे। एसआरएम टीम ने क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहजादपुर, पीएचसी अमरपुर, पीएचसी कायस्थ बड्ढा एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर लालपुर का निरीक्षण किया। टीम ने केंद्रों पर उपलब्ध दवाइयों, चिकित्सा उपकरणों, सफाई अभिलेखों के रखरखाव चिकित्सा व्यवस्थाओं तथा मरीज को दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा की। साथ ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के निर्धारित लक्ष्य को समय से पूरा करने के लिए दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें