फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: श्रीवाण्या जूनियर क्रिकेट एकेडमी की 27 रन से जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। हापुड़ रोड स्थित श्रीवाण्या क्रिकेट एकेडमी में रविवार को श्रीवाण्या जूनियर और श्रीवाण्या एकेडमी के बीच एक मैच खेला गया। इसमें श्रीवाण्या जूनियर की टीम ने 27 रन से जीत प्राप्त की। श्रीवाण्या जूनियर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 174 रन बनाए। इसमें आयुष तंवर ने 61, ऋषभ ने 41 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में प्रखर ने तीन और सचिन गौतम ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीवाण्या एकेडमी की टीम 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 147 रन ही बना सकी। टीम की ओर से अनंत ने 62, सचिन ने 22, अभिषेक ने 20 रन बनाए। गेंदबाजी में कृष्णा ने 4 विकेट लिए। इस मौके पर बृजमोहन, रोहित भिंडर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें