दौराला - जनता इंटर कॉलेज में एक दिन की प्रधानाचार्या बनी छात्रा सृष्टि। स्रोत : संस्थान
दौराला। मिशन शक्ति के पांचवें चरण के तहत शनिवार को शाहपुर जदीद स्थित जनता इंटर कॉलेज में कक्षा 10 की छात्रा सृष्टि सोम को एक दिन का प्रधानाचार्या बनाया गया। छात्रा ने प्रधानाचार्या बनने पर रजिस्टर जांचे और कक्षाओं में पहुंचकर शिक्षण कार्य देखा। सृष्टि ने शिक्षकों के साथ बैठक की और शिक्षण कार्य को ओर कैसे बेहतर बनाया जा सकता है, इसके लिए सुझाव मांगे। प्रधनाचार्य उमेश गुप्ता ने छात्रा को एक दिन की प्रधानाचार्या बनने पर बधाई दी। संवाद