फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसंतकालीन गन्ना बुआई जागरूकता गोष्ठी का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
बसंतकालीन गन्ना बुआई जागरूकता गोष्ठी का आयोजन
विज्ञापन

परतापुर। बसंतकालीन गन्ना बुआई में संतुलित खाद एवं उर्वरक के विषय में इफ्को के गन्ना फसल में लगने वाले रोग लाल सड़न पोक्का बोइंग आदि व कीट जड़ बेधक आदि के विषय में डॉ. राजेंद्र सिंह व डॉ. यूपी शाही ने कृषि मौसम आधारित फसल परामर्श मृदा स्वास्थ्य के विषय में विस्तार से जानकारी दी। जिला गन्ना अधिकारी मेरठ डॉ दुष्यंत कुमार ने राष्ट्रीय कृषि विकास योजना राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन व राज्य सरकार द्वारा संचालित जिला योजना के विषय में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने गन्ना की बुआई 5 फुट के अंतराल पर ट्रेंच विधि से करने बीज गन्ना के टुकड़ों को थियोफनेट मिथाइल व कीटनाशक से बीज उपचारित करने व बीच के रिक्त स्थान में जायद फसलों की सहफसली करने तथा सिंचाई जल की बचत हेतु ड्रिप सिंचाई यंत्र लगवाने का अनुरोध किया। गोष्ठी में शीशपाल प्रधान प्रबंधक अनुराग श्रीवास्तव, मुख्य गन्ना अधिकारी युद्घवीर सिंह ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक प्रदीप कुमार, सचिव, मुनीश भरद्वाज, गन्ना प्रबंधक, श्रवण कुमार एपीओ ने भी बसंतकालीन गन्ना बुआई पर विचार प्रस्तुत किये। गोष्ठी में उन्नत कृषक कर्मवीर सिंह गुणी व हरपाल सिंह ने अपने विचार व्यक्त किये। गोष्ठी में अनेक कृषक उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें