फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। इस्माईल नेशनल महिला पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर में छात्राओं को स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। प्राचार्य प्रो. अनीता राठी के नेतृत्व में यह शिविर गांव फफूंदा में चल रहा है। एनएसएस की द्वितीय इकाई ने छात्राओं को सैनेटरी पैड वितरित कर माहवारी के दौरान स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के बारे में बताया। स्वयंसेविकाओं ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया। वहीं, एनएसएस की प्रथम इकाई ने कंपोजिट विद्यालय में प्रकृति विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता की। स्वच्छता ही सेवा है विषय पर रैली भी निकाली। बाद में कुछ खेलों का भी आयोजन किया गया। संचालन डॉ. एकता चौधरी और डॉ. नेहा सिंह ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें