फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: रेड रिबन लगाकर एड्स से बचाव का संदेश दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में सोमवार को एनसीसी इकाई की ओर से विश्व एड्स दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम किया गया। सभी कैडेट्स ने एड्स का प्रतीक रेड रिबन लगाकर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान एड्स से बचाव का संदेश दिया गया। प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने एनसीसी कैडेट्स के प्रयासों को सराहा। कैप्टन लता कुमार ने कहा कि संयम से हम और अन्य लोग इस बीमारी से बच सकते हैं। उन्होंने बताया कि हाथ मिलाने, साथ खाना खाने या छूने से एड्स नहीं फैलता है। कार्यक्रम का संयोजन व संचालन कैप्टन लता कुमार ने किया। कार्यक्रम में काॅरपोरल आंचल रानी, कैडेट सपना, भारती, तनुषा, मानविका सहित अन्य शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें