फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में सलावा निवासी दंपती घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क हादसे में सलावा निवासी दंपती घायल
विज्ञापन

सरधना। सलावा-ज्वालागढ़ मार्ग पर रविवार रात सड़क हादसे में सलावा निवासी दंपत्ती घायल हो गए। पीड़ित पक्ष द्वारा तहरीर दी गई है। सलावा निवासी राजकुमार उर्फ चुन्ना पुत्र संतपाल ने बताया कि वह पत्नी मोनिका के साथ सलावा से सरधना की ओर आ रहा था। तभी ज्वालागढ़ के पास सामने से आए बाइक सवार दो युवकों ने टक्कर मार दी। जिसमें वह और मोनिका गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित के मुताबिक आरोपी मौके से फरार हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें