मेरठ। बाईपास स्थित वेंकटेश्वरा वर्ल्ड स्कूल में बृहस्पतिवार को खेल सप्ताह का शुभारंभ हुआ। पूरे सप्ताह बच्चों के लिए कई खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इनमेंं दौड़, खो-खो, फुटबाल, क्रिकेट, बैडमिंटन सहित अन्य खेल स्पर्धाएं होंगी। पहले दिन प्रतियोगिता का शुभारंभ चेयरपर्सन डॉ. अजुल गिरी और संजय वालिया ने किया। पहले दिन वाॅलीबाल सहित कई खेलों का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने शानदार प्रदर्शन कर प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम में वेंकटेश्वरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर डॉ. पंकज कुमार. डॉ राहुल शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद