सरधना। विश्व रोगी सुरक्षा दिवस के अवसर पर मेजर ध्यानचंद राज्य खेल विश्वविद्यालय ने सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए सीएचसी पर टीबी रोगियों के लिए पौष्टिक आहार वितरित किया। विश्वविद्यालय ने पहल करते हुए रोगियों को बेहतर स्वास्थ्य लाभ दिलाना और उनकी शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। बताया कि पौष्टिक आहार से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है, जिससे उपचार अधिक प्रभावी और तेज होता है। विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने कहा कि शैक्षणिक संस्थान केवल शिक्षा ही नहीं बल्कि सामाजिक स्वास्थ्य सुधार और रोगी सुरक्षा में भी सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने रोगियों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने और स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने की आवश्यकता पर जोर दिया। विश्वविद्यालय की ओर से कहा गया कि यह परंपरा भविष्य में भी जारी रहेगी और ऐसे सामाजिक स्वास्थ्य अभियान समय-समय पर आयोजित किए जाएंगे।