फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: खेलों से होता है चरित्र का विकास

विज्ञापन
सत्यकाम स्कूल फोटो
विज्ञापन
मेरठ। लोहिया नगर स्थित सत्यकाम इंटरनेशनल स्कूल के किंडरगार्टन विंग में एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल प्रधानाचार्य रश्मि मिश्रा ने किया। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने क्रीड़ा प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रधानाचार्य रश्मि मिश्रा ने कहा कि खेल मनुष्य के जीवन का आधार है। स्कूली जीवन में खेल विशेष महत्व रखते हैं। खेलों से आपसी सहयोग की भावना बढ़ती है और अनुशासन आता है। अनुशासन से ही एक-दूसरे को समझने की शक्ति बढ़ती है। खेलों से मनोरंजन के साथ-साथ चरित्र का विकास भी होता है। तभी तो स्कूली स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। कार्यक्रम के अंत में विजेता बच्चों को मेडल प्रदान किए गए और सभी बच्चों का मनोबल बढ़ाया गया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें