शहीद मंगल पांडे राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में योग का आयोजन किया गया।
- फोटो : विद्यालय
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस पर योग का आयोजन किया गया। योग, प्राणायाम व सूक्ष्म योग के विभिन्न कौशलों के बारे में शारीरिक शिक्षा विभाग के प्राध्यापक डॉ. पूनम भंडारी व डॉ. नितिन चौधरी ने सभी को बताया। डॉ. नितिन चौधरी ने मेजर ध्यानचंद के जीवन व खेल में उनकी उपलब्धियां छात्राओं को बताई। डॉ. पूनम भंडारी ने छात्राओं को विभिन्न योग आसनों और प्राणायाम के विभिन्न तकनीक का अभ्यास कराया। छात्राओं के वर्ग में प्रथम स्थान अक्षिता पूनिया ने, द्वितीय स्थान सुरभि सिंह ने और तृतीय स्थान प्राची वसुता ने प्राप्त किया। प्राध्यापक वर्ग में प्रथम स्थान प्रो. स्वर्णलता कदम व प्रो. उषा साहनी ने, द्वितीय स्थान प्रो. सुधारानी सिंह व डॉ. गौरी गोयल ने और तृतीय स्थान प्रो. मोनिका चौधरी व डॉ. राधा रानी को प्राप्त हुआ। प्राचार्य प्रो. अंजु सिंह ने सभी विजेता प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। संवाद