फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छात्राओं को चश्मे वितरित किए

विज्ञापन
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत छात्राओं को चश्मे वितरित करते हुए।  (स्त्रोत्र कालेज) 
विज्ञापन
मवाना। आर्य कन्या इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत छात्राओं को निकट दृष्टि दोष और दूर दृष्टि दोष के चश्मे वितरित किए गए। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य विभाग की टीम में डॉ. अमित, एलिस विस्ट और नेहा शर्मा ने छात्राओं को चश्मे वितरित किए। डाॅ. अमित ने बताया कि कार्यक्रम में जन्म से 18 वर्ष तक के बच्चों को शामिल किया जाता है। कक्षा एक से 12वीं तक की छात्राओं को लक्षित किया जाता है। बच्चों के लिए स्वास्थ्य जांच, प्रारंभिक हस्तक्षेप और उपचार सेवाएं प्रदान की जाती हैं। प्रधानाचार्य आशा भारती ने बताया कि कार्यक्रम में छात्राओं को जागरूक किया गया और जिस छात्रा को दृष्टि दोष था उनकी निशुल्क जांच कर चश्मे वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें