होली पर वैष्णो देवी के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन
मेरठ। रेलवे ने यात्रियों को राहत देते हुए होली पर माता वैष्णो देवी के दर्शन कराने के लिए तोहफा दिया है। माता वैष्णो देवी कटरा-आनंद विहार एसी स्पेशल विशेष ट्रेन की सौगात दी गई है। यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलेगी। दो मार्च से चलने वाली इस ट्रेन को 13 मार्च तक चलाने का फैसला लिया गया है। ये ट्रेन आनंद विहार से चलकर गाजियाबाद, मेरठ सिटी, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, यमुनानगर, जगाधरी, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मूतवी और उधमपुर स्टेशन पर रुकेगी। इस ट्रेन में प्रथम, द्वितीय, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के कोच होंगे। ये ट्रेन आनंद विहार से सोमवार और बृहस्पतिवार को रात 11 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 1.35 बजे कटरा पहुंचेगी। कटरा से मंगलवार और शुक्रवार को रात 11.30 बजे चलकर अगले दिन दोपहर 2.20 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। इस ट्रेन में आरक्षण के लिए ट्रेन संख्या 04401/ 04402 से सर्च कर सकते हैं।