सरधना। कैथोलिक चर्च के सर्वोच्च धर्मगुरू के निधन पर सरधना में विशेष प्रार्थना में शामिल धर्म बह
सरधना। रोमन कैथोलिक चर्च के सर्वोच्च धर्मगुरु पोप फ्रांसिस का सोमवार को निधन होने पर ईसाई समाज में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार को ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में विशेष प्रार्थनाएं की गईं। चर्चों के बिशप, फादर, पादरी, सिस्टर एवं धर्मबहनों ने गहरा शोक व्यक्त किया। ऐतिहासिक रोमन कैथोलिक चर्च में समुदाय के लोगों ने दिवंगत पोप फ्रांसिस के लिए मोमबत्ती जलाकर शोक प्रार्थना की। निधन पर चर्च में विशेष प्रार्थना का आयोजन किया गया। फादर वलेरियन पिंटो व फादर जॉन मिल्टन ने कहा कि पोप फ्रांसिस का निधन पूरी मानवता के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन प्रभु यीशु के उपदेशों, चर्च और गरीबों की सेवा में समर्पित कर दिया। क्षेत्र के ईसाइयों ने विशेष प्रार्थना में भाग लिया, मोमबत्तियां जलाईं और प्रभु से प्रार्थना करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।