फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: विजयदशमी पर्व के लिए विशेष स्वच्छता अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। विजयदशमी पर्व के मद्देनजर नगर पालिका ने विशेष स्वच्छता अभियान शुरू किया है। चेयरपर्सन सबीला बेगम और अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला के निर्देशन में यह अभियान चल रहा है। रामलीला मैदान, मेला स्थलों, मंदिरों, दुर्गा पूजा पंडालों व प्रमुख मार्गों पर सफाई हो रही है। दशहरा मेले व रावण दहन के लिए रामलीला मैदान की विशेष सफाई की जा रही है। यहां चूने का छिड़काव और अतिरिक्त कूड़ेदान लगाए गए हैं। जलभराव रोकने के लिए नालियों की सफाई प्राथमिकता से की जा रही है। कचरा बढ़ने की संभावना पर कूड़ा संग्रह वाहनों के फेरे बढ़ाए गए हैं। मुख्य मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में दिन में दो बार सफाई हो रही है। अधिशासी अधिकारी दीपिका शुक्ला ने नागरिकों से कूड़ा सड़कों पर न फेंकने और कूड़ेदान इस्तेमाल करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें