मेरठ। सपा नेता मुखिया गुर्जर और जीतू नागपाल सहित उनके कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। कहां कि शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट को ध्वस्तीकरण का आदेश पर संशोधन कर व्यापारियों को राहत देने का काम करें। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर व्यापारियों के प्रतिष्ठान उजड़ जाएंगे तो उनके परिवार सड़क पर आ जाएंगे। शास्त्रीनगर नई सड़क पर निगम की बिल्डिंग बन रही हैं, जहां पर व्यापारियों को दुकान आवंटित की जाए।