फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सपाइयों ने डॉ. लोहिया को नमन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। जेल रोड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में रविवार को समाजवादी विचारक एवं प्रखर नेता डॉ. राममनोहर लोहिया की पुण्यतिथि मनाई गई। पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने डॉ. लोहिया के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी ने कहा कि डॉ. लोहिया ने अपना सारा जीवन सामाजिक न्याय, समानता, पिछड़ों, दलितों, महिलाओं और गरीबों के हक के लिए समर्पित किया। उनका संघर्ष आज भी प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज में समता, भाईचारा और न्याय की स्थापना के लिए प्रतिबद्ध है। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी, निरंजन सिंह, हिमांशु सिद्धार्थ, शशिकांत गौतम, मृदुला यादव, नदीम चौहान, किशन जाटव, दीपक सिरोही, मेराज महलका, धर्मवीर यादव और एहतेशाम इलाही आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें