मेरठ। जेल रोड़ समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को समाजवादी के छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती मनाई गई। सपा के वरिष्ठ नेता मुखिया गुर्जर, महानगर अध्यक्ष आदिल चौधरी और कोषाध्यक्ष निरंजन सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इसमें सपा नेताओं ने जनेश्वर मिश्र की फोटो पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। साथ ही उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। निरंजन सिंह ने कहा कि उन्होंने बहुत संघर्ष किया पिछड़ों को आगे बढ़ाने के लिए लड़ाई लड़ी। इस दौरान योगेंद्र सोल्दा, अहतेश्याम इलाही, धनीराम इलाही, सुभाष यादव, किशन जाटव आदि मौजूद रहे। संवाद