मेरठ। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का सपाइयों ने रविवार को मुजफ्फरनगर से वापस मेरठ आने पर स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने शनिवार को जेल रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर बैठक की थी। रविवार सुबह वह मुजफ्फरनगर में पाल समाज के सम्मेलन में शामिल होने के लिए गए थे। उनके मेरठ हापुड़ रोड से मुरादाबाद के लिए रवाना होने के दौरान जिला अध्यक्ष विपिन चौधरी, निरंजन सिंह, किशन सिंह जाटव, अमित शर्मा, अहतेशाम, सुभाष यादव , सतपाल यादव, अजय अधाना, हिमांशु सिद्धार्थ और गौरव जमालपुर आदि मौजूद रहे। संवाद