फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता के भाई की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। खरखौदा निवासी युवक की बुखार से मौत हो गई। चिकित्सकों के अनुसार पांच दिन के बुखार के बाद युवक के सभी अंग (मल्टी ऑर्गन) फेल हो गए थे।
विज्ञापन

कस्बा खरखौदा के मोहल्ला मेन बाजार निवासी सपा नेता अनुराग त्यागी के अनुसार उनका छोटा भाई आकाश त्यागी उर्फ शेखर त्यागी (46) पुत्र आनंद त्यागी पांच दिन पहले बुखार से पीड़ित हुआ था। परिजनों ने कस्बा खरखौदा में निजी चिकित्सकों से उपचार कराया, लेकिन बुखार में कोई सुधार नहीं हुआ। बाद में परिजनों ने आकाश त्यागी की खून की जांच कराई, जिसमें प्लेटलेट्स बहुत कम निकली। सोमवार रात परिजनों ने आकाश त्यागी को गंभीर हालत में मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार बाद में आकाश त्यागी के सभी अंगों ने काम करना बंद कर दिया। मंगलवार सुबह करीब 9:00 बजे उनकी मौत हो गई। परिजनों गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया। उधर, कस्बा खरखौदा सहित आसपास के गांवों में बुखार से काफी लोग पीड़ित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें