मेरठ। यूपी मोटर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन मेरठ जोन के अध्यक्ष अमरजीत पिंकी चिन्योटी ने आठ रिफ्लेक्टर रील एसपी यातायात राघवेंद्र कुमार मिश्र को दिए। कोहरे के कारण हादसे न हो, इसलिए ट्रक और अन्य वाहनों पर यातायात पुलिस रिफलेक्टर लगाएगी। पिंकी चिन्योटी ने कहा कि सर्दियों के चलते कोहरे के कारण अधिक हादसे होते हैं। इस मुहिम में मदद के लिए यह कदम उठाया गया है। यातायात विभाग खुद वाहनों को चिह्नित कर रिफ्लेक्टर टेप लगाएगा। संवाद