एस आई आर के सबंध में सपा जिलाध्यक्ष कार्यकर्ताओं के साथ। (स्त्रोत कार्यकर्ता) मवाना।
मवाना। सपा की बैठक एसआईआर को लेकर विधानसभा अध्यक्ष हस्तिनापुर सचिन गुर्जर के नेतृत्व में हुई। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी कर्मवीर गुमी ने की। सपा नेताओं ने पार्टी कार्यकर्ताओं से एसआईआर पर गंभीरता से ध्यान देने और जिन लोगों को फार्म भरने में परेशानी हो रही है उनकी समस्या का समाधान करने के लिए कहा। इस अवसर पर पूर्व मंत्री प्रभुदयाल वाल्मीकि ने भी विचार व्यक्त किए। बैठक में निर्मित यादव मा. कृष्णपाल यादव, कम्बर ज़ैदी, मान अंसारी, सुनील गुर्जर पाली, मकसूद सेफी, जैकी जाटव आदि मौजूद रहे। संवाद