डॉक्टर सोनिका... नीट सुपर स्पेशलिटी ऑल इंडिया रैंक वन, मेरठ की बेटी।
मेरठ। बागपत रोड पर रहने वाले डॉक्टर दंपती डॉ. प्रदीप बंसल व डॉ. स्वाति बंसल की बेटी सोनिका ने नीट सुपर स्पेशियलिटी वार्षिक परीक्षा में ऑल इंडिया प्रथम स्थान प्राप्त किया है। डॉ. प्रदीप बंसल ने बताया कि शनिवार को रिजल्ट जारी हुआ तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सोनिका की स्कूलिंग सोफिया से हुई। वह पढ़ाई के दौरान नियमित अस्पताल में आती और बच्चों की बचपन से ही सेवा करती थीं। नीट यूपी में उनकी ऑल इंडिया रैंक 95 है। उन्होंने एमबीबीएस दिल्ली मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज से किया है। सफदरजंग मेडिकल कॉलेज से सोनिका ने स्त्री रोगों में मास्टर ऑफ सर्जरी (एमएस) किया है। अब नीट सुपर स्पेशियलिटी वार्षिक परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वह आईवीएफ में स्पेशियलिटी करेंगी। डॉ. स्वाति बंसल ने कहा कि हमारी तरह वह भी निस्वार्थ सेवा करेगी। माता-पिता के लिए इससे बड़ी उपलब्धि और नहीं हो सकती है। ब्यूरो