फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सोलानी नदी में कम नहीं हुआ पानी, ग्रामीण परेशान

Tue, 06 Aug 2024 04:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी। पुरकाजी खादर क्षेत्र के जंगल में सोलानी नदी का पानी जगह-जगह भरा हुआ है। नदी में पानी कम नहीं होने से ग्रामीणों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

उत्तराखंड से बारिश का पानी आ जाने से खादर क्षेत्र में सोलानी नदी में पानी और बढ़ जाने से नदी उफान पर आ गई थी। पानी नदी से बाहर निकलकर खेतों में भर जाने के साथ ही गांवों के रास्तों पर आ गया था। गांव भदोला, पांचली, रामनगर, रजगल्ला पुर, शेरपुर नगला, रतन पुरी, चमारावाला, अल्मावाला, जिंदावाला, सुहेली, भैंसलीवाला गांवों के रास्तों पर पानी आ जाने से ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया था। जगह-जगह पानी भरा हुआ है। ग्राम प्रधान सुनील कुमार बारी, बलिहार सिंह, राजू प्रजापति, यादराम, गुलशन कुमार, साधु राम, प्रमोद कुमार, बिजेंद्र सिंह, ओमपाल, छोटे लाल का कहना है कि नदी में करीब 12 फीट पानी होने के कारण ग्रामीण नदी पार नहीं कर पा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि सोलानी नदी में ज्यादा पानी होने के कारण छोटे बच्चे स्कूल भी नहीं जा पा रहे हैं। बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें