फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: मंडलीय मुक्केबाजी में सोफियान ने बाजी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
माछरा। बीएमएम इंटर काॅलेज मऊखास में मंडलीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में मंडल के छह जिलों के करीब 200 प्रतिभागियों ने भाग लिया। अपने-अपने वर्ग में खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी। अंडर 14 में सोफियान 30 किलोग्राम वर्ग, कृष्ण 32 किलोग्राम वर्ग, आयुष सोनकर 40 किलोग्राम वर्ग में प्रथम रहे। अंडर-17 में देव 80 किलोग्राम वर्ग, उज्ज्वल सिंह 75 किलोग्राम वर्ग, अक्ष 63 किलोग्राम वर्ग, मंजीत सिंह 60 किलोग्राम वर्ग, निवेश पाल 52 किलोग्राम वर्ग में प्रथम रहे। अंडर 19 में रोबिन सिंह 46 किलोग्राम वर्ग, विजय पटेल 52 किलोग्राम वर्ग, सोनेश्वर 64 किलोग्राम वर्ग, ललित 69 किलोग्राम वर्ग, आशीष 81 किलोग्राम वर्ग व राहुल 91 किलोग्राम वर्ग में प्रथम रहे। प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधानाचार्य राजेश कुमार तथा संचालन सतीश तोमर ने किया। अंतरराष्ट्रीय कोच सुरेश कुमार, सुशील तोमर, नवीन त्यागी, नीरज कुमार, पवन तोमर, मोहित त्यागी, सतेंद्र कर्दम, अभयपाल, अजय तिवारी आदि रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें