सीसीएसयू के तिलक पत्रकारिता स्कूल में एंटी रैगिंग वीक पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्रोत : स
मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को एंटी रैगिंग सप्ताह के अंतर्गत मनोविज्ञान विभाग में फोटोग्राफी एवं क्विज प्रतियोगिता हुई। क्विज प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने रैगिंग से संबंधित कानून, नियम और नैतिक मूल्यों पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दिए। फोटोग्राफी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने एंटी रैगिंग अवेयरनेस थीम पर रचनात्मक एवं प्रेरणादायक तस्वीरें प्रस्तुत कीं। निर्णायक मंडल में प्रो. आराधना, प्रो. प्रदीप चौधरी एवं डॉ. योगेंद्र गौतम ने प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया और विजेताओं का चयन किया। फोटोग्राफी प्रतियोगिता में स्नेहा प्रथम, प्राची द्वितीय और प्रीति को तृतीय स्थान मिला। क्विज में स्वर्णिका प्रथम, राखी भाटी द्वितीय और कल्याणी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में सह समन्वयक के रूप में डॉ. जितेंद्र सिंह गोयल, डॉ. विवेक नौटियाल एवं डॉ. शुभम सैनी रहे। संवाद