दौराला - मछरी गांव में कंपोजिट विद्यालय में निकले सांप को पकड़कर ले जाता सर्प मित्र। स्रोत : ग्
दौराला। मछरी स्थित कंपोजिट विद्यालय में बृहस्पतिवार को अचानक सांप निकल आने से विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सांप दिखाई देते ही शिक्षक और छात्र-छात्राएं घबराकर सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर स्थानीय सर्प मित्र मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद सर्प मित्र ने सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। सांप को पकड़ने के दौरान विद्यालय परिसर में ग्रामीणों और अभिभावकों की भीड़ जुट गई। सर्प मित्र ने बताया कि पकड़े गए सांप को उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया जाएगा। इसके बाद विद्यालय प्रशासन और अभिभावकों ने राहत की सांस ली। विद्यालय प्रशासन ने छात्र-छात्राओं को बरसात के मौसम में सतर्क रहने तथा किसी भी विषैले जीव के दिखाई देने पर उससे दूर रहने और तत्काल शिक्षकों को सूचना देने की सलाह दी।