दौराला (मेरठ)। दौराला पुलिस ने सोमवार देर रात चेकिंग के दौरान 10 किलो गांजे के साथ सकौती अंडरपास के पास से थाना दोघट जिला बागपत के गांव दाहा निवासी उदित कुमार को गिरफ्तार किया है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि रात में पुलिस सकौती अंडरपास के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान आ रहे एक युवक की भूमिका संदिग्ध दिखाई दी। पुलिस ने उसे रोक लिया। चेकिंग के दौरान उसके पास से 10 किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस गांजे व आरोपी को अपने साथ थाने ले आई। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से जेल भेज दिया।