फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: सुबह बढ़ा स्मॉग, जयभीमनगर का एक्यूआई 309 पर पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुबह बढ़ा स्मॉग, जयभीमनगर का एक्यूआई 309 पर पहुंचा
विज्ञापन

मोदीपुरम। महानगर में सुबह स्मॉग बढ़ रहा है हवा के खराब होने से शहर का एक्यूआई भी फिर से 250 से चढ़ते हुए 260 पर आ गया। जबकि जयभीमनगर का एक्यूआई 309 पर पहुंच गया है।
एनसीआर में खराब हो रही हवा के चलते शहरवासियों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है जिससे महानगर में हवा की सेहत फिर से बिगड़ने लगी है। मंगलवार को भी सुबह के समय अन्य दिनों की अपेक्षा ज्यादा स्मॉग दिखाई दिया। स्मॉग के कारण सूर्य देवता के भी देर से दर्शन हुए। मेरठ का एक्यूआई लाल श्रेणी में चल रहा है। एनसीआर में मेरठ को छोड़कर सभी शहरों में एक्यूआई फिर से एक बार 300 के पार पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन के तापमान में आई गिरावट, बढ़ी ठंड
मोदीपुरम। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि पिछले चार पांच दिन में रात का तापमान गिरा है, तापमान 10 डिग्री से नीचे चल रहा है, जिस कारण से रात सर्द हो रही है। सुबह के समय स्मॉग में बढ़ोतरी हुई है और आगे भी बढ़ने के आसार है। सर्दी और बढ़ेगी।
----------------
महानगर में एक्यूआई
----------------
जयभीमनगर 309
गंगानगर 178
पल्लवपुरम 293
बेगमपुल 282
हापुड चौराहा 278
मेडिकल 252
तेजगढी चौराहा 277
दिल्ली रोड 285
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें