इमाम को नशीला पदार्थ सुंघाकर छह लाख रुपये उड़ाए
सरधना। नगर निवासी इमाम को नशीला पदार्थ सुंघाकर बस में छह लाख रुपये उड़ा लिये।
मोहल्ला घोसियान निवासी नईम कासमी पुत्र जहीर मस्जिद में इमाम है। वह बृहस्पतिवार देर शाम प्राइवेट बस में सवार होकर कंकरखेड़ा से लौट रहा था। रास्ते में उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर छह लाख रुपये लूट लिये। घटना की सूचना पाकर पुलिस ने बस की तलाशी कराई परंतु सफलता नहीं मिली। वहीं, पुलिस घटना संदिग्ध मान रही है। थानाध्यक्ष उपेंद्र मलिक का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। बताया कि दो माह पूर्व मोहल्ले के अल्लाह मेहर से आजमगढ़ निवासी एक व्यक्ति को छह लाख रुपये दिलाए थे। वह रुपये लेने बीती चार अक्तूबर को आजमगढ़ गया था। वहां से लौटते समय रास्ते में उसकी तबीयत खराब हो गई। यात्रियों ने फोन करके उसके घर पर जानकारी दी। इस पर पुलिस ने नानू गंगनहर पर बस रुकवाकर तलाशी ली परंतु बैग नहीं मिला। थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही हे।