मेरठ। दुर्गाबाड़ी एबी गर्ल्स इंटर कॉलेज सदर में सोमवार को ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ प्रधानाचार्य रचना रानी ने किया। संचालन एनसीसी ऑफिसर नीलम चौधरी ने किया। रैली दुर्गाबाड़ी कॉलेज से निकलकर फव्वारा चौक, आबूलेन, सदर बाजार होते हुए विद्यालय में आकर समाप्त हुई। रैली में छात्राओं ने वंदे मातरम, भारत माता की जय, हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा आदि के नारे लगाए। रैली में पूनम रानी, पारुल धामा, दुर्गावती, अंजलि, सानिया, लता रानी, किरण, डॉ. प्राची शर्मा, माला, सीमा वर्मा, निधि शाह आदि मौजूद रहे। संवाद