मोदीपुरम। रोम्बस वर्ल्ड स्कूल में तीन दिवसीय कौशल विकास कार्यशाला का समापन हो गया। इसमें इमेज कंसलटिंग एवं बिजनेस इंस्टीट्यूट के सहयोगी जननी वेंकटरमन ने कहा कि युवाओं के लिए व्यक्तित्व के साथ कौशल विकास भी जरूरी है। इसके साथ ही लक्ष्य निर्धारण कर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने बताया कि जब हम किसी परिचित व्यक्ति, साथी, सहकर्मी समूह में वार्ता करते हैं, तब हमारा व्यक्तित्व अलग होता है। जब अनजान से व्यवहार करते हैं, उस समय हमारा पारस्परिक कौशल हमारे व्यक्तित्व को प्रभावित करता है। कक्षा नौ और 10 के विद्यार्थियों ने तनाव प्रबंधन पर चर्चा की। कक्षा 11 और 12 के विद्यार्थियों को लगातार व्यक्तित्व और कौशल विकास पर ध्यान देना चाहिए। प्रधानाचार्य अमित कोहली ने जननी वेंकटरमन का आभार जताया। संवाद