मेरठ। गणतंत्र दिवस पर स्पेशल टास्क फोर्स ( एसटीएफ ) मेरठ यूनिट में तैनात छह पुलिसकर्मियों को पुलिस महानिदेशक का उत्कृष्ठ सेवा सम्मान चिन्ह्न दिया गया है। एसटीएफ के दरोगा प्रमोद कुमार, मुख्य आरक्षी रोमिश तोमर, प्रीतम सिंह व सुरेन्द्र सिंह राठी को उत्कृष्ठ सेवा पदक व मुख्य आरक्षी प्रताप सिंह व लोकेश चौहान को सिल्वर प्रशंसा चिंह दिया गया है। गणतंत्र दिवस समारोह में यह सम्मान सभी कर्मियों को दिया जाएगा। पुलिसकर्मियों में सम्मान को लेकर उत्साह है। संवाद