फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: छुर की छह खिलाड़ियों का गर्ल्स प्रो कबड्डी लीग में चयन

विज्ञापन
सरधना। गांव छुर की छह युवतियों का गर्ल्स प्रो कबड्डी लीग में हुआ चयन। ग्रामीण
विज्ञापन
सरधना। गांव छुर निवासी छह लड़कियों का प्रो कबड्डी लीग में चयन हुआ है। कबड्डी कोच यशपाल तालियान ने बताया कि एक अप्रैल को गुरुग्राम में खिलाड़ियों का ट्रायल हुआ था। शनिवार को गर्ल्स प्रो कबड्डी लीग के अधिकारियों ने उन्हें मोबाइल पर फोन कर जानकारी दी कि कीर्ति को लेफ्ट रेडर, तन्नु को राइट रेडर, वंशिका को लेफ्ट कवर, प्राची को राइट कवर और रेडर, बरखा को लेफ्ट कार्नर व गीता को ऑल राउंडर की जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने बताया कि कीर्ति और बरखा पंजाबी टाइगर्स, प्राची और गीता तेलगु चीता व वंशिका और तन्नु लीपर्डस टीम की तरफ से खेलेंगी। लीग का आयोजन गुरुग्राम में 18 अप्रैल से होगा। 15 को सभी खिलाड़ियों को वहां पर पहुंचना है। यशपाल तालियान ने बताया कि इससे पहले खिलाड़ी उत्तराखंड, तेलंगाना, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र में कबड्डी टूर्नामेंट जीत चुकी हैं। युवतियों का प्रो कबड्डी लीग में चयन होने से गांव में खुशी की लहर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें