फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: राजीव तेवतिया समेत छह ने ग्रहण की लोकदल की सदस्यता

विज्ञापन
दौराला - जयंत चौधरी के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते राजीव। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
दौराला। सिवाया स्थित कन्हा ग्रीन सिटी निवासी राजीव तेवतिया ने रविवार को दिल्ली स्थित लोकदल के पार्टी कार्यालय में सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ पांच अन्य लोगों ने भी पार्टी की सदस्यता ली। राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी और महासचिव त्रिलोक त्यागी की मौजूदगी में सभी को पार्टी में शामिल कराया गया। सदस्यता ग्रहण करने वालों में राजीव तेवतिया के अलावा धर्मेंद्र तालियान, बिजेंद्र, आसिफ खान, संदीप सिरोही, ओमदत्त त्यागी शामिल रहे। पार्टी पदाधिकारियों ने सभी नए सदस्यों का स्वागत किया। इस दौरान संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों व विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें