दौराला। दौराला पुलिस ने रविवार को जुआ खेलते हुए छह लोगों को पकड़ लिया। मौके से रुपये, ताश की गड्डी आदि बरामद की गई। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि पुलिस रविवार को गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान सूचना मिली कि मटौर के जंगल में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। इस पर पुलिस ने छापा मारा। छापे के दौरान पुलिस ने मटौर निवासी अनुज, लक्खी, अंशुल, राकेश व सरधना निवासी सोनू, विष्णु को पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से 3700 रुपये बरामद किए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली और सभी को थाने से जमानत दे दी।