फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के छह मरीज मिले, 5935 का हुआ टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना के छह मरीज मिले, 5935 का हुआ टीकाकरण
विज्ञापन

मेरठ। कोरोना के मरीज मिलने का सिलसिला अब फिर से जारी हो गया है। शुक्रवार को एक साल के बच्चे सहित कुल छह कोरोना संक्रमित पाए गए। शुक्रवार को 2766 सैंपल की जांच हुई। इनमें दो मरीज नए हैं तो चार संपर्क वाले। अब तक 21425 लोगों को कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। शुक्रवार को हुए टीकाकरण में कुल 99 सेशन चले। इनमें 80 सरकारी और 19 प्राइवेट अस्पतालों में टीकाकरण हुआ। शुक्रवार को 11600 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य तय किया गया था, लेकिन 5935 लोगाें ने ही टीकाकरण कराया। इनमें सरकारी अस्पताल में 5204 लोगों ने टीका लगवाया। जिसमें 45 से 60 वर्ष की आयु वाले 345 और 60 वर्ष की आयु से ऊपर के 4859 लोग रहे। वहीं प्राइवेट अस्पताल में कुल 731 ने टीका लगवाया, जिनमें 45 से 60 वर्ष की आयु वाले 203 और 60 वर्ष की आयु से अधिक वाले 528 लोगों ने टीका लगवाया। शुक्रवार को 615 डोज नष्ट करनी पड़ी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें