फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: कान्हा प्लाजा के बाहर लगेंगे छह ठेले, हंगामे के बाद बनी बात

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। एक सप्ताह से चल रहा बागपत रोड कान्हा प्लाजा के व्यापारियों और ठेला संचालकों का विवाद व धरना शनिवार को दिन भर हंगामे के बाद शाम को दोनों पक्षों में सहमति बनने पर समाप्त हो गया। दोनों पक्षों में वार्ता के बाद सहमति बनी कि कन्हा प्लाजा के बाहर अब 40 नहीं छह ठेले लगेंगे। पूरे विवाद में एक तरफ भाजपा, संयुक्त व्यापार संघ और दूसरी तरफ भीम आर्मी के लोग ठेले वालों के समर्थन में पहुंचे। विवाद की आशंका से एहतियातन पुलिस, पीएसी और फायर ब्रिगेड तैनात की गई।
विज्ञापन

कन्हा प्लाजा विवाद का मुख्य कारण सड़क पर जाम की समस्या थी। व्यापारियों ने सात दिन अपने प्रतिष्ठान बंद कर धरना दिया। व्यापारियों के विरोध करने पर ठेला संचालक भी अपने परिवार के साथ धरने पर बैठ गए। शनिवार सुबह से ही तय था कि जिला प्रशासन की टीम मौके पर जाकर दोनों पक्षों को सुनेगी और समाधान करेगी। सुबह पुलिस, पीएसी और फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची। दोपहर बाद प्रशासनिक अधिकारी और नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। भीम आर्मी के कार्यकर्ता पदाधिकारी ठेला न हटाने की मांग करने लगे। वहीं, व्यापारी इससे जाम लगने और व्यापार ठप होने का हवाला देने लगे। इस पर दोनों पक्ष ने निर्णय लिया कि अधिक ठेले न लगाए जाएं। इसके बाद छह ठेले लगाने पर दोनों पक्ष सहमत हो गए। इसके बाद लंबे समय से चल रहा विवाद समाप्त हो गया। इस दौरान संपत्ति अधिकारी भोलानाथ गौतम, एसीएम ब्रहमपुरी नवनीत गोयल, एएसपी अंतरिक्ष जैन, लेखपाल रूद्रेश कमार आदि मौजूद रहे।
ठेले हटे तो जिलाधिकारी कार्यालय पर देंगे धरना
फल विक्रेता गोलू ने अधिकारियों को बताया कि उनके परिवार के लोग दो दशक से यहां पर ठेला लगाते आ रहे है। उनकी रोजी रोटी इसी से चलती है कांप्लेक्स का निर्माण कुछ वर्षाे पहले ही हुआ है। सड़क पर पुलिस ठेला लगाने नहीं देती। कांप्लेक्स के व्यापारियों ने कांप्लेक्स के बाहर बैरिकेडिंग कर दी है। अब उनके परिवार पर रोजी-रोटी छिनने का खतरा है। भीम आर्मी के जिला सचिव निक्की जाटव ने कहा कि अगर प्रसाशन ने ठेला संचालकों को हटाया तो भीम आर्मी कार्यकर्ता डीएम कार्यालय पर धरना देगे।
विज्ञापन


ठेलों की संख्या बढ़ी तो दोबारा धरने पर बैठेंगे व्यापारी
कान्हा प्लाजा एसोसिएशन के अध्यक्ष रामबीर मलिक ने अधिकारियों बताया कि कांप्लेक्स के बाहर फलों के ठेले लगे होने के कारण सड़क पर अतिक्रमण की स्थिति बनी रहती थी। पहले कम ठेले लगते थे। धीरे-धीरे ठेले की संख्य बढ़ती चली गई। सड़क पर जाम लगने से ग्राहक उनकी दुकान तक नहीं पहुंच पाते थे। ठेले के कारण जाम लगने से कांप्लेक्स में आने का रास्ता भी ब्लाक हो जाता है। कई बार अधिकारियों से शिकायत की कार्रवाई नही हुई, तो मजबूरी में धरने पर बैठना पड़ा। कुछ व्यापारियों ने कर्ज लेकर दुकान ली, वे किश्त नहीं भर पा रहे थे। व्यापारियों ने कहा कि अगर ठेलों की संख्या बढ़ी तो दोबारा धरने पर बैठेंगे और आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें