मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किए गए आरोपी। (मवाना)
मवाना। पुलिस ने मादक पदार्थ, नकदी और लैपटाप के साथ छह लोगों को गिरफ्तार किया है। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि सूचना मिली थी कि जियो पेट्रोल पंप के पीछे कुछ लोग गांजा बेचने वाले मौजूद हैं। सूचना पर थाना प्रभारी ब्रह्म कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में मौके पर पहुंचकर मौके से मोहम्मद मेहराजुददीन, आबिद, जुबैर, मोहम्मद बाबर, नाजिम व सलीम निवासी अटौरा रोड़ को पकड़ा। इनके पास से 650 ग्राम चरस, 11 हजार रुपये नकद, दो लैपटाप व एक मोबाइल बरामद हुआ। आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर चालान कर दिया।