खरखौदा। ईंट भट्ठे पर मजदूर लाने के नाम पर ठेकेदार ने साढ़े छह लाख की रकम हड़प लिए। भट्ठा स्वामी ने ठेकेदार से पैसे या मजदूर देने की बात की तो ठेकेदार ने इन्कार कर दिया। भट्ठा स्वामी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। मेरठ के थाना पल्लवपुरम क्षेत्र निवासी अमित शर्मा के अनुसार उसका खरखौदा क्षेत्र के गांव बिजौली में शिव शंकर ब्रिक फील्ड नाम से ईंट भट्ठा है। मुजफ्फरनगर जिले के थाना बुढ़ाना क्षेत्र के गांव उमरपुर निवासी शौकीन पुत्र सागर व नाजिम पुत्र शौकीन लेबर के ठेकेदार हैं। करीब एक वर्ष पहले शौकीन व नाजिम दोनों पिता-पुत्र उसके भट्ठे पर आए तथा लेबर लाने के नाम पर करीब साढ़े छह लाख रुपये ले गए तथा जनवरी 2024 में लेबर लाने का वादा किया। जनवरी माह में लेबर नहीं आई तो उसने शौकीन से संपर्क किया। उसने लेबर लाने से इन्कार कर दिया तथा उनकी रकम भी नहीं लौटाई।